जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया
जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से हराया
कोलंबो, नौ फरवरी (भाषा) जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में सोमवार को यहां ओमान को आठ विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।
ओमान को 103 रन पर आउट करने के बाद जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।
जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाये। ब्रेंडन टेलर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।
ओमान के लिए सुफियान महमूद ने दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


