आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,160 नए मामले सामने आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1,160 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 01:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

अमरावती, 21 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,160 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,61,092 तक पहुंच गयी।

राज्य में अब तक 95.43 लाख नमूनों के परीक्षण किए जा चुके हैं ।

राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि 1,765 मरीज स्वस्थ हो गए वहीं सात मरीजों की मौत हो गयी।

इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,000 से घटकर 14,770 हो गयी। अब तक 8,39,395 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 6,927 मरीजों की मौत हो गयी है।

भाषा

अविनाश मनीषा

मनीषा