Nationwide Petrol Pump Shutdown: पूरे देश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे वाहन मालिक, जानिए क्या है मांग

Ads

Nationwide Petrol Pump Shutdown: पूरे देश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे वाहन मालिक, जानिए क्या है मांग

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 01:35 PM IST

Nationwide Petrol Pump Shutdown: पूरे देश में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, बूंद-बूंद के लिए तरसेंगे वाहन मालिक, जानिए क्या है मांग / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पंप डीलर्स ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया
  • मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रखने की चेतावनी
  • रोजाना बदल रही ईंधन कीमतों और कम कमीशन के विरोध में डीलर्स का प्रदर्शन

इस्लामाबाद: Nationwide Petrol Pump Shutdown महंगाई की मार झेल रही जनता सरकार की ​ओर राहत की उम्मीद लगाए देख रही है। जनता को इस बात की उम्मीद है कि सरकार दैनिक उपभोग की वस्तुओं से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में कमी कर सकती है। लेकिन इसके उलट पेट्रोल-डीजल की कीमतो में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जनता को पहले ही हलाकान है दूसरी ओर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो यह एक दिन की हड़ताल अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भी बदल सकती है।

देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Nationwide Petrol Pump Shutdown पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ​कर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन उपाध्यक्ष तारिक हसन ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया। वहीं, PPDA सिंध के अध्यक्ष आमिर खान ने पुष्टि की कि गुरुवार सुबह से सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इनाम-उल-हक चौधरी ने बताया कि हड़ताल से पहले ही आधी रात से पेट्रोल पंपों को ईंधन की आपूर्ति रोक दी जाएगी।

इन मांगों को लेकर किया हड़ताल

  • ईंधन कीमतों में बदलाव की व्यवस्था समाप्त कर मासिक मूल्य निर्धारण लागू करना
  • डीलरों का लाभांश बढ़ाकर 8 प्रतिशत करना
  • बढ़े हुए पेट्रोलियम लेवी के अनुरूप कमीशन में वृद्धि करना
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की कोटा प्रणाली समाप्त करना
  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईंधन खरीदने पर लगने वाले बैंक शुल्क को खत्म करना

शहरों तक ईंधन पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं

डीलर्स का कहना है कि रोजाना ईंधन की कीमतों में बदलाव से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उनका तर्क है कि कराची से लाहौर जैसे शहरों तक ईंधन पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं और इस दौरान कीमतें बदल जाने से स्टॉक पर नुकसान होता है। इसके अलावा सरकार द्वारा पेट्रोलियम लेवी बढ़ाए जाने के बावजूद डीलरों के कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे मौजूदा व्यवस्था उनके लिए आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रह गई है।

आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रह सकता है

एसोसिएशन ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की है। PPDA नेताओं का कहना है कि उनका उद्देश्य आम जनता को परेशानी में डालना नहीं है, लेकिन लगातार अनदेखी के कारण उनके पास विरोध प्रदर्शन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बातचीत सफल नहीं होती है तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रह सकता है, जिससे आने वाले दिनों में पाकिस्तान में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल पंप डीलर्स अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल क्यों कर रहे हैं?

पेट्रोल पंप डीलर्स रोजाना ईंधन कीमतों में बदलाव, कम कमीशन और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

ड़ताल कब से शुरू होगी?

डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार हड़ताल गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होगी, जबकि आधी रात से ईंधन की आपूर्ति रोकने की बात कही गई है।

डीलर्स की प्रमुख मांगें क्या हैं?

मासिक मूल्य निर्धारण, 8% लाभांश, कमीशन बढ़ाना, कोटा प्रणाली खत्म करना और कार्ड भुगतान पर बैंक शुल्क हटाना उनकी प्रमुख मांगें हैं।

क्या हड़ताल लंबी चल सकती है?

हां, एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रह सकता है।

आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है?

यदि हड़ताल लंबी चली तो पाकिस्तान के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।