IPO News Today: आज से खुल गए 3 बड़े IPO के दरवाजे! ग्रे मार्केट में जबरदस्त हलचल, 185 रुपये GMP ने बढ़ाई उम्मीद, जानिए किसमें मिलेगा तगड़ा मुनाफा

Ads

IPO News Today: आज शेयर बाजार में तीन मेनबोर्ड IPO एक साथ खुले हैं। इनमें एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज, लोहिया कॉर्प और इंडो-MIM शामिल हैं। ये इश्यू 23 जुलाई से 27 जुलाई तक निवेश के लिए खुले रहेंगे। निवेशकों के पास इन IPO के जरिए अपने पोर्टफोलियो में नए विकल्प जोड़ने का मौका है।

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 12:54 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 01:04 PM IST

(IPO News Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • एक साथ खुले 3 बड़े मेनबोर्ड IPO।
  • Indo-MIM का GMP सबसे ज्यादा ₹185।
  • लोहिया कॉर्प का GMP करीब ₹56।

नई दिल्ली: IPO News Today: शेयर बाजार में आज एक साथ तीन मेनबोर्ड IPO खुले (IPO News Today) हैं। जिससे निवेशकों की नजरें इस इश्यू पर टिक गई है। एक ही समय पर कई कंपनियों के IPO आने से निवेशकों को नए विकल्प मिलते हैं और वे अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग सेक्टर में बांटने का मौका तलाशते हैं। इन IPO में रिटेल निवेशकों के साथ-साथ बड़े निवेशकों की भी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। आज खुले IPO में एक्सट्रानेट, लोहिया कॉर्प और इंडो-MIM शामिल हैं। तीनों कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी है और इनके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को लेकर भी बाजार में चर्चा बनी हुई है।

एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज IPO की डिटेल

एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज का IPO 23 जुलाई (IPO News Today) को खुला है और इसमें निवेशक 27 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इस इश्यू के लिए शेयर का प्राइस बैंड 120 रुपये से 127 रुपये तय किया है। IPO का लॉट साइज 110 शेयरों का है यानी निवेशकों को कम से कम 110 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ग्रे मार्केट में एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज का GMP करीब 18 रुपये बताया जा रहा है। हालांकि बाजार की स्थिति और मांग के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।

लोहिया कॉर्प और Indo-MIM पर निवेशकों की नजर

लोहिया कॉर्प का IPO भी 23 जुलाई से 27 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 404 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर रखा है। इसमें लॉट साइज 35 शेयरों की है। बाजार में लोहिया कॉर्प का GMP करीब 56 रुपये चल रहा है जिससे निवेशकों की रुचि बढ़ी है। वहीं इंडो-MIM का IPO भी इसी अवधि में निवेश के लिए उपलब्ध है। इसका प्राइस बैंड 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 30 शेयरों की है। ग्रे मार्केट में इंडो-MIM का GMP सबसे ज्यादा करीब 185 रुपये बताया जा रहा है।

किस IPO में कितना GMP

तीनों IPO में GMP के आंकड़े निवेशकों का ध्यान (IPO News Today) आकर्षित कर रहे हैं। फिलहाल इंडो-MIM का GMP सबसे मजबूत नजर आ रहा है जबकि लोहिया कॉर्प और एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज में भी प्रीमियम देखा जा रहा है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज कौन-कौन से मेनबोर्ड IPO खुले हैं?

आज एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज, लोहिया कॉर्प और Indo-MIM के मेनबोर्ड IPO खुले हैं।

ये IPO कब तक निवेश के लिए खुले रहेंगे?

तीनों IPO में निवेशक 23 जुलाई से 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

किस IPO का GMP सबसे ज्यादा है?

मौजूदा ग्रे मार्केट अपडेट के अनुसार Indo-MIM का GMP सबसे ज्यादा करीब ₹185 बताया जा रहा है।

एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज IPO का प्राइस बैंड कितना है?

एक्सट्रानेट टेक्नोलॉजीज IPO का प्राइस बैंड ₹120 से ₹127 प्रति शेयर है और लॉट साइज 110 शेयरों की है।