उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूटा

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूटा

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 9, 2021 11:33 am IST

सहारनपुर, नौ फरवरी (भाषा) उत्तरखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से वहां रह रहे सहारनपुर के 10 लोगों से संपर्क टूट गया है जिनका पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पहल की है।

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सहारनपुर जिले के नकुड थाना क्षेत्र के अम्बेहटा कस्बे से तीन , बेहट क्षेत्र से एक और तहसील सदर क्षेत्र से कुल छह लोग है जिनसे उतराखंड में आई आपदा के बाद से सम्पर्क नहीं हो रहा है।

सिंह ने बताया कि ये लोग वहां मजदूरी के लिये गये थे और रविवार को ग्लेशियर टूटने के बाद से परिजनों का इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हरिद्वार के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और सहारनपुर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो उतराखंड में लापता हुए श्रमिकों के परिजनो के सम्पर्क में रहेगा एवं उत्तराखंड प्रशासन से मिल रही सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी विनोद शर्मा , बिजनौर के एसपी (सिटी) और लखीमपुर खीरी से एक अन्य अधिकारी सहित तीन लोगो को जोठीमठ भेजा गया है जो इन इलाकों से वहां काम के लिए गए श्रमिको के बारे में सूचना एकत्र करेंगे।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में