बंद फैक्टरी से 1,120 किलोग्राम अवैध भांग बरामद

बंद फैक्टरी से 1,120 किलोग्राम अवैध भांग बरामद

बंद फैक्टरी से 1,120 किलोग्राम अवैध भांग बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: January 5, 2021 8:46 am IST

फतेहपुर (उप्र), पांच जनवरी (भाषा)  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना के चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद फैक्टरी से आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम 1,120 किलोग्राम अवैध भांग का भंडारण बरामद करते हुए फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने मंगलवार को बताया कि गोधरौली गांव निवासी खालिक की औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी है, जो काफी समय से बंद पड़ी थी। बंद फैक्टरी में भांग के अवैध भंडारण की सूचना आबकारी निरीक्षक को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की शाम आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर बंद फैक्टरी के अंदर से 1,120 किलोग्राम अवैध भांग बरामद किया।

उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक लक्ष्मीशंकर बाजपेई की तहरीर पर थाने में गोधरौली गांव निवासी फैक्टरी मालिक खालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

भाषा सं जफर स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में