आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 23, 2021 2:56 pm IST

अमरावती, 23 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,766 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,09,228 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश देश का ऐसा पांचवां राज्य बन गया जहां 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में अब तक 10 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

प्रदेश में अंतिम एक लाख मामले पिछले 24 दिनों में दर्ज किए गए। इसी तरह, आंध्र प्रदेश में आठ से नौ लाख का आंकड़ा पहुंचने में 158 दिन लगे क्योंकि पिछले साल 23 अक्टूबर को आठ लाख संक्रमित लोग सामने आ चुके थे।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 12 मार्च 2020 को सामने आया था, जिसके बाद एक लाख का आंकड़ा पार करने में 137 दिन लगे।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में