राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर के देवेंद्रनगर में 14 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है..। बाइक सवार दो नकाबपोश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए..। ये वारदात राम निवास इस्पात के मालिक महेश रजानी के घर के ठीक सामने हुई, जब उसका एक कर्मचारी गणेश राम साहू दिनभर के कलेक्शन को लेकर घर पहुंचा था। इस घटना ने राजधानी पुलिस में हड़कंप मचा दिया है। आईजी प्रदीप गुप्ता, एसपी संजीव शुक्ला समेत क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई..। आरोपी को पकड़ने के लिए घेरे बंदी भी की गई लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका..।

Facebook


