गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 लोगों की मौत

गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 लोगों की मौत

गाजियाबाद श्मशान स्थल पर छत ढहने से 15 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: January 3, 2021 10:59 am IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), तीन जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान स्थल पर छत ढह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब छत ढही, तो बारिश से बचने के लिए 25 लोग उसके नीचे खड़े थे। इनमें से अधिकतर लोग रामधन के रिश्तेदार थे, जिनका उस वक्त वहां अंतिम संस्कार हो रहा था।

गाजियाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि बचावकर्मी इस घटना के कई घंटे बाद भी और लोगों की तलाश के लिए मलबा हटा रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में