बलौदा बाजार से 6 बारी में 150 पैकेट विस्फोटक जप्त

बलौदा बाजार से 6 बारी में 150 पैकेट विस्फोटक जप्त

बलौदा बाजार से 6 बारी में 150 पैकेट विस्फोटक जप्त
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: January 7, 2018 12:04 pm IST

बलौदा बाजार जिले के भटगाँव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है भटगांव पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सुचना पर एक अल्टो कार में आपत्ति जनक पदार्थ लेकर सारँगढ कोटरी से भटगांव के चिकनिडिह गांव ले जा रहा था जिसकी सूचना पर भटगाव चैकी ने मेन रोड मे नाकेबंदी कर जाँच शुरू की, पुलिस की जाँच को देखते हुये आरोपी गाड़ी मोड़ के भाग रहा था जिसे घेरा बंदी कर के पकड़ा और गाड़ी खोल के देखा तो एक किलो के 150 पैकेट को 6 बोरी मे भर के ले जाया जा रहा था और साथ मे 2 किलो बाती भी थी जिसे जप्त कर के धारा 286, 420, विस्फोटक समान रखने के तहत कार्यवाही की जी रही है। आरोपी का नाम कमल चंद्रा है जो की चिकनिडिह का उपसरपंच भी है विष्फोटक पदार्थ का आरोपी के पास कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में