उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों की मौत, 2,967 नये संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों की मौत, 2,967 नये संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों की मौत, 2,967 नये संक्रमित मिले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 2, 2021 5:10 pm IST

लखनऊ, दो अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 16 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 2,967 नये संक्रमित सामने आये।

शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 16 और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8,836 हो गया है जबकि इसी अवधि में मिले 2,967 नये संक्रमितों के बाद अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 6,22,736 हो गई है।

प्रदेश में 2,967 नये संक्रमितों के सापेक्ष 782 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अब तक कुल 5,99,827 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों के 14,073 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 940 नये मामले सामने आये जबकि वाराणसी में 253, प्रयागराज में 213 और कानपुर नगर में 152 नये मामले सामने आये। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक नौ संक्रमितों की मौत लखनऊ में हुई है।

बृहस्पतिवार को राज्य में 1.47 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 3.50 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा आनन्द अमित

अमित


लेखक के बारे में