मुरैना में 19 नए कोरोना मरीज आए सामने, भोपाल में 51 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

मुरैना में 19 नए कोरोना मरीज आए सामने, भोपाल में 51 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

मुरैना में 19 नए कोरोना मरीज आए सामने, भोपाल में 51 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 24, 2020 11:00 am IST

मुरैना/ भोपाल। मुरैना जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। ​जिले में अब 66 मरीज है जिनका इलाज किया जा रहा है। जिनके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 212 हो गई है। वहीं इसके पहले यहां 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 66 शेष बची है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में कोरोना के 32 नए मरीज मिले, देखें जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा

वहीं भोपाल में 51 कोरोना मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और आज वे स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। आज स्वस्थ हुए मरीजो में 35 मरीज चिरायु अस्पताल से तो 16 मरीज हमीदिया अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को बताया मिस्टर बंटा…

वहीं इसके पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के 32 नए मरीजों की पहचान हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 2632 हो गई है।

ये भी पढ़ें: भाजपा को झटका, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव कांग्रेस में ​शामिल, पू…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com