आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,237 नए मामले, 12 और मौतें हुईं

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,237 नए मामले, 12 और मौतें हुईं

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 01:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

अमरावती,आठ नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,237 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 8,42,967 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान 12 मरीजों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 6,791 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को सुबह नौ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कृष्णा जिले में तीन, चित्तूर और विशाखापट्टनम में दो-दो, पूर्वी गोदावरी, गूंटूर, नेल्लोर, श्रीकाकुलम और पश्चिमी गोदावरी जिलों में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक राज्य में 86,63,975 नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 21,403 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा

शुभांशि दिलीप

दिलीप