पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,481 नए मामले, 79 और लोगों की मौत

पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,481 नए मामले, 79 और लोगों की मौत

पुणे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,481 नए मामले, 79 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 14, 2020 7:37 pm IST

पुणे, 14 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 2,481 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 2,27,307 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसी अवधि में 79 और लोगों की मौत कोविड-19 की वजह हुई जिन्हें मिलाकर पुणे में इस महमारी से अबतक 5,222 लोगों की जान जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 1,456 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली। कुल 2,481 नए मामलों में से पुणे नगर निगम क्षेत्र से सबसे ज्यादा 1,100 नए मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा धीरज

धीरज


लेखक के बारे में