आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,997 नए मामले, 3,585 मरीज ठीक हुए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,997 नए मामले, 3,585 मरीज ठीक हुए

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 02:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

अमरावती, 25 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,997 नए मामले सामने आए, कोविड-19 के 21 मरीजों की मौत हो गई और 3,585 मरीज ठीक हो गए।

ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8.07 लाख हो गई।

राज्य में अब तक इस महामारी से 6,587 मरीजों की मौत हो चुकी है और 7.69 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार अभी 30,860 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप