आसमान से गिरी बिजली, 2 की मौत 2 अन्य घायल 

आसमान से गिरी बिजली, 2 की मौत 2 अन्य घायल 

आसमान से गिरी बिजली, 2 की मौत 2 अन्य घायल 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 11, 2018 10:45 am IST

मुरैना में मौसम का बदला मिजाज अब जानलेवा साबित हो रहा है, पहाड़गढ़ ब्लॉक के तिलौआ गाँव में खेत पर काम कर रहे चार किसानों को आकाशीय बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमे से दो लोगो की मौत हो गई वहीं दो लोग झुलस गए। चारों लोग एक ही परिवार के बताये गए है।

रेप के आरोप झेल रहे विधायक हेमंत कटारे के घर व जूना जिम पर पुलिस का छापा

बिजली से झुलसे दोनों लोगों को इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकरी लगते ही जौरा से बीजेपी विधायक सूबेदार सिंह रजौधा अस्पताल पहुंचे घायलों का हालचाल जाना साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।

अतिथि शिक्षकों ने बूट पाॅलिश और मुंडन करवाकर दी धर्मांतरण की धमकी, राष्ट्रपति से मांगेगे इच्छा मृत्य

विधायक ने कहा कि इस दुःख की घडी में सरकार इन किसानो के साथ खड़ी है, वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतकों के परिवारों को चार -चार लाख और झुलसे हुए लोगों को पचास -पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिलायेंगे। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में