70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के मासूम को निकाला गया सुरक्षित

Ads

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के मासूम को निकाला गया सुरक्षित

  •  
  • Publish Date - January 27, 2019 / 07:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

सिंगरौली।मध्यप्रदेश के सिंगरौली के केहर गांव में 70 फीट गहरे बोरवेल में दो साल का बच्चा गिर गया है। जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जैसे ही घटना की सूचना मिली जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।मिली जानकारी के अनुसार 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

 

 

घटना सिंगरौली जिले के चितरंगी गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौकी के अंतर्गत ग्राम केरहार की है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा रविवार अल सुबह हुआ, जब दो साल का बच्चा खेलते हुए सूखे हुए खुले बोरवेल में गिर गया।गिरने वाले बच्चे का नाम तेजप्रताप है।