ठाणे में कोविड-19 के 215 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 215 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 215 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: February 2, 2021 5:14 am IST

ठाणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 215 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,104 हो गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिले में कोविड-19 से तीन और मरीजों के मरने की सूचना है। इससे महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,158 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

संक्रमण से अब तक 2,44,632 मरीज ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ होने की दर 96.27 प्रतिशत हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 3,314 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पास के पालघर जिला प्रशासन से एक अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 45,228 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,198 हो गयी है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में