ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले आए सामने, दो और मरीजों की मौत

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले आए सामने, दो और मरीजों की मौत

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले आए सामने, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 3, 2021 3:59 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन फरवरी (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 216 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 2,54,320 हो गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जिले में संक्रमण के कारण दो और मरीजों की मौत हो जाने के बाद यहां कुल मृतक संख्या बढ़कर 6,160 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

जिले में अब तक कोरोना वायरस के 2,44,996 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और जिले में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.3 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना वायरस के 3,164 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 45,236 हो गए हैं, जिनमें से 1,198 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में