रमन के गोठ की 23वीं कड़ी का प्रसारण, सीएम ने दिया वृक्षारोपण का संदेश
रमन के गोठ की 23वीं कड़ी का प्रसारण, सीएम ने दिया वृक्षारोपण का संदेश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह रेडियो पर रमन के गोठ कार्यक्रम में एक बार फिर प्रदेश की जनता से मुखातिब हुए… रमन के गोठ कार्यक्रम की ये 23वीं कड़ी का प्रसारण था.. जिसमें सीएम रमन ने प्रदेश की जनता से कहा कि बरसात की शुरुआत हो चुकी है… सभी पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
सीएम डॉ रमन सिंह ने किसानों की तारीफ करते हुए कहा… कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली में प्रदेश के किसानों का बड़ा योगदान है और उसी का नतीजा है कि राज्य को 5 साल में 4 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है… मुख्यमंत्री रमन ने इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है.. और करीब 48 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य..साथ ही किसानों को प्रदेश की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी… वहीं 1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी पर सीएम रमन ने कहा कि ळैज् से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और साथ ही व्यापारियों को इससे राहत भी मिलेगी…।

Facebook


