आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 2,498 नए मामले,24 लोगों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के 2,498 नए मामले,24 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 02:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

अमरावती,20 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,498 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,44,222 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया कि ये आंकड़ें मंगलवार सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में सामने आए हैं और इसी अवधि में 24 लोगों की मौत हो गई,जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,178 हो गई। कुल 2,201 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,07,201 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया कि 23,843 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है।

ईस्ट गोदावरी जिले में एक दिन में 481 नए मामले, प्रकाशम में 336, वेस्ट गोदावरी में 326, कृष्णा जिले में 263, चित्तूर में 245, एसपीएस नेल्लोर में 233, गुंटूर में 181 और विशाखापत्तनम में 179 मामले सामने आए।

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश