नगर निगम के इंजीनियर सहित 25 कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर को किया गया सील, पत्रकारों सहित 200 से ज्यादा लोगों के लिए गए सैंपल

नगर निगम के इंजीनियर सहित 25 कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर को किया गया सील, पत्रकारों सहित 200 से ज्यादा लोगों के लिए गए सैंपल

नगर निगम के इंजीनियर सहित 25 कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर को किया गया सील, पत्रकारों सहित 200 से ज्यादा लोगों के लिए गए सैंपल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 2, 2020 7:57 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल में 53 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2875 पहुंच गई है। वहीं राहत की बात है कि चिरायु अस्पताल से 21 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर आज डिस्चार्ज हो गए। 

पढ़ें- शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया खेमे से 9 मंत्रियों को मिली जगह, का.

नगर निगम के इंजीनियर सहित 25 संक्रमित

ग्वालियर में नगर निगम इंजीनियर और रसोइए समेत 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगर निगम के दफ्तर को सील कर दिया गया है। 200 से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग ली गई है। पत्रकारों की भी सैंपल लिए गए हैं। निगम कमिश्नर की पत्रकारवार्ता में पत्रकारों ने शिरकत की थी। 

पढ़ें- पलट गया पासा, भारत को दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट F-35 देगा अमे…

वहीं इंदौर में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 4 लोगों ने दम तोड़ा है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 941 हो गई है। वहीं अब तक 3576 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इंदौर में अब तक 236 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल मरीज़ों संख्या हुई 4753 पहुंच गई है।

पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 19,148 नए ..

आपको बता दें रुस की राजधानी मॉस्को से आई फ्लाइट से 146 यात्री दिल्ली होते हुए इंदौर पहुंचे हैं। इनमें से 24 यात्री इंदौर के हैं। सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कराया गया है। 

 


लेखक के बारे में