महाराष्ट्र में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 260 नए मामले, दो और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: January 31, 2021 4:36 am IST

ठाणे, 31 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 260 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,53,627 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,151 हो गई। अधिकारी ने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.43 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक 2,44,072 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और जिले में स्वस्थ होने की दर 96.23 फीसदी है। जिले में 3,404 मरीजों का उपचार चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,175 हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 1,197 है।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में