छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 263 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 263 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 263 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 20, 2021 7:07 pm IST

रायपुर, 20 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 263 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,10,732 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 23 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमित दो और मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 263 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 75, दुर्ग से 57, राजनांदगांव से 14, बालोद से एक, बेमेतरा से दो, कबीरधाम से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से नौ, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 11, कोरिया से 12, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से तीन, जशपुर से सात, बस्तर से चार, कोंडागांव से दो और कांकेर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,10,732 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,03,835 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3102 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से 3,795 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55084 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 801 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में