महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 286 नए मामले, सात और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 286 नए मामले, सात और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 286 नए मामले, सात और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 22, 2021 5:25 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 22 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 286 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 2,50,693 हो गए।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वायरस से सात और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,074 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2,40,879 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक हाने की दर 96.08 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 3,740 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती पालघर जिले में अभी तक कोविड-19 के 44,937 मामले सामने आए हैं और इससे 1,196 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में