महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,277 नए मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,277 नए मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,277 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 9, 2020 5:06 pm IST

मुंबई, नौ नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 3,277 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,23,135 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के बयान के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के कारण 20 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 45,240 हो गई।

किसी तकनीकी खामी के कारण राज्य के बाकी हिस्सों से कोविड-19 से हुई मौत का विवरण नहीं मिल पाया है।

बयान के अनुसार तकनीकी खामी के कारण ही सोमवार को संक्रमणमुक्त हो चुके मरीजों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पायी।

भाषा शुभांशि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में