प्रदेश में 24 घंटे में मिले 307 कोरोना मरीज, 185 हुए ठीक, 5 मरीजों ने तोड़ा दम, जिलेवार आंकड़ा यहां देखिए
प्रदेश में 24 घंटे में मिले 307 कोरोना मरीज, 185 हुए ठीक, 5 मरीजों ने तोड़ा दम, जिलेवार आंकड़ा यहां देखिए
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 307 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार 604 हो गई। वहीं, अब तक 11 हजार 234 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Read More:प्रदेश में फिर हुए कई IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले..देखिए सूची
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 307 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 185 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, आज प्रदेश में 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 598 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read More: स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को किया गया सील, नगदी लेने गए क्लर्क की रि…
प्रदेश में 2 हजार 772 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 4 हजार 810 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 3727 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 842 है।
Read More: सड़क हादसे में परियोजना अधिकारी की मौत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की म…



Facebook


