ठाणे जिले में कोविड-19 के 307 नए मामले, छह लोगों की मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 307 नए मामले, छह लोगों की मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 307 नए मामले, छह लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 30, 2021 6:54 am IST

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,53,367 पर पहुंच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि छह और लोगों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 6,149 पर पहुंच गई। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर 2.43 फीसदी है।

अब तक 2,43,776 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं तथा ठीक होने वालों की दर 96.21 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में 3,442 मरीजों का इलाज चल रहा है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में कोविड-19 के 45,139 मामले हैं और यहां मृतक संख्या 1,197 है।

भाषा मानसी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में