आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,263 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,263 नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,263 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 12, 2021 1:44 pm IST

अमरावती, 12 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,263 नए मामले सामने आए, 1,091 लोग ठीक हो गए तथा 11 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,28,664 हो गए और मृतकों की संख्या 7,311 पर पहुंच गई।

इसके साथ ही राज्य में अब तक 8,98,238 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब कोविड-19 के 23,115 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में