महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,524 नए मामले, 59 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,524 नए मामले, 59 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,524 नए मामले, 59 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 1, 2021 2:44 pm IST

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3524 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 19,35,636 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

आगे विभाग ने बताया कि इसी अवधि में कोविड-19 के 59 और रोगियों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,580 हो गई है।

विभाग ने एक बयान में बताया कि 4,279 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,32,825 हो गई है।

राज्य में फिलहाल 52,084 रोगियों का इलाज चल रहा है।

वहीं मुंबई में संक्रमण के 631 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,94,067 हो गई। वहीं संक्रमण के कारण नौ मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,125 हो गई।

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में