आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3620 नए मामले, 41 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3620 नए मामले, 41 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 3620 नए मामले, 41 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 29, 2021 1:10 pm IST

अमरावती, 29 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3620 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 41 संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 40,074 रह गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटों के दौरान 5757 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अबतक 18,85,716 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 12,671 लोगों की वायरस के कारण जान गई है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 18,32,971 पहुंच गए हैं।

पूर्वी गोदावरी जिले में 617, पश्चिम गोदावरी जिले में 565 और चित्तूर जिले में 451 नए मामले आए हैं। सबसे कम 44 मामले कुर्नूल में आए हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में