इंदौर से 38 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, कुछ मरीजों में दिखे कोरोना के नए और गंभीर लक्षण

इंदौर से 38 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, कुछ मरीजों में दिखे कोरोना के नए और गंभीर लक्षण

इंदौर से 38 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, कुछ मरीजों में दिखे कोरोना के नए और गंभीर लक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 14, 2020 2:22 pm IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रेड श्रेणी के अस्पतालों से पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने का सिलसिला जारी है। अरबिंदो अस्पताल से 38 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया। घर रवाना होने से पहले अरबिंदो अस्पताल में मरीजों ने सभी को धन्यवाद दिया। अरबिंदो अस्पताल के संचालक डॉ.विनोद भंडारी हौसला बढ़ाने के लिए खासतौर पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:नहाने गए 2 नाबालिगों की डूबने से मौत, एक की मिली लाश, मचा हड़कंप

डॉ.विनोद भंडारी ने कोरोना के सम्बन्ध में एक गंभीर लक्षण के बारे में भी इस दौरान अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कोरना मरीजों में एक नया लक्षण देखने को मिल रहा है,जिसे थर्मल एंबॉलिक फिनोमिना कहते हैं। इसमें खून का थक्का सामने आया है। ये शरीर के अंगो को काला करता है। एम्स के बाद इंदौर में तीन ऐसे मरीज भी समाने आये हैं, इनमे से एक को आज स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया गया जबकि दो का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: दमोह में मिला पहला कोरोना पॉ​जिटिव, सागर में फिर मिले दो नए मरीज

डॉ.विनोद भंडारी ने भी बताया कि 65 साल से ऊपर के मरीजों में कोरोना का खतरा ज़्यादा है और अगर मरीज ब्लड प्रेशर, हार्ट और हाई शुगर का मरीज है तो और ज़्यादा दिक्कत पैदा हो सकती है। बता दे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में ही 1057 मरीज भर्ती थे, जिनमे से अभी 556 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: महासमुंद में रैपिड टेस्ट में 6 और लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिले…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com