उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 4,412 नये मरीज सामने आए

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 4,412 नये मरीज सामने आए

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 4,412 नये मरीज सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 26, 2020 2:03 pm IST

लखनऊ, 26 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 4,412 नये मरीज सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,82,835 पहुंच गयी है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालो का आंकड़ा बढ़कर 5,517 हो गया है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,086 है जबकि 3,20,232 रोगी ठीक हो गये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को एक लाख 56 हजार नमूनों के परीक्षण किये गये और अबतक प्रदेश में कुल 94 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

भाषा जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में