दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत, मातम में बदली दीवाली की खुशियां

दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत, मातम में बदली दीवाली की खुशियां

दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत, मातम में बदली दीवाली की खुशियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 14, 2020 2:45 pm IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में एक कार पुलिया से टकरा कर नहर में गिर गई। इस घटना में दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला समेत चार अन्य घायल हो गए। शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात को आठ लोग कार से पलवल (हरियाणा) के गांव हसनपुर जा रहे थे। वे सभी बदायूं जिले के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे।

Read More: सीमा पर जवानों ने मनाई दीवाली, जमकर किया डांस और जलाए पटाखे, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों कुंवर पाल व ऋषि और मोहन श्याम तथा लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु, भीम, पलक व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायलों को कोसीकलां के एक अस्पताल में भर्ती कराया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: मध्यप्रदेश में आज 1012 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 7 संक्रमितों की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"