तोप के गोले से बचाई 400 बच्चों की जान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

तोप के गोले से बचाई 400 बच्चों की जान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

तोप के गोले से बचाई 400 बच्चों की जान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: August 28, 2017 9:04 am IST

 

सागर में स्कूल से तोप के गोले को अपनी जान पर खेलकर बच्चों की पहुंच से दूर फेंकने वाले आरक्षक अभिषेक पटेल का आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सम्मान किया ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सागर जिले के हेड कांस्टेबल अभिषेक पटेल को 400 बच्चों की जान बचाने के लिये पचास हजार रूपये की सम्मान निधि सीएम हाउस में दी ! अभिषेक पटेल.. सागर के चितोरा गांव के माध्यमिक स्कूल के पास पड़े तोप के गोले को अपने कंधे पर उठाकर एक किलोमीटर दौड़े और दूर फेंक दिया था । घटना के वक्त स्कूल में 400 बच्चे थे। हालांकि गोला फटा नहीं और सभी सुरक्षित रहे। सीएम शिवराज ने अभिषेक पटेल के साहस की तारीफ की है। 

 


लेखक के बारे में