अमरावती, 15 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 4,038 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 38 संक्रमितों ने दम तोड़ा।
सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 7,71,503 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 6357 हो गई है।
बुलेटिन में बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक बीते 24 घंटे में 5,622 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की घोषणा हुई। इसी के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की तादाद 7,25,099 पहुंच गई है।
प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40,000 हो गई है।
भाषा
शुभांशि दिलीप
दिलीप