ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 19, 2020 7:03 am IST

ठाणे, 19 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 445 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,38,105 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 14 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,865 हो गई है।

उन्होंने कहा कि जिले में 2,27,575 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,667 है। मृत्युदर दर 2.46 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में 1,176 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 820 हो गई है।

भाषा जोहेब शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में