छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज मिले, इन 7 जिलों में मिले पॉजिटिव केस, प्रदेश में 2655 पहुंची संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज मिले, इन 7 जिलों में मिले पॉजिटिव केस, प्रदेश में 2655 पहुंची संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज मिले, इन 7 जिलों में मिले पॉजिटिव केस, प्रदेश में 2655 पहुंची संक्रमितों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 28, 2020 9:42 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 45 नए मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में राजनांदगांव से 16 मरीज, बिलासपुर और कवर्धा में 7-7 मरीज, रायपुर से 5 और दुर्ग से भी 5 मरीज सामने आए हैं। वहीं बलौदाबाजार से 4 मरीज मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 705 हो गई है। वहीं प्रदेश में अबतक 2655 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राजनांदगांव से 16, दुर्ग- …

वहीं नारायणपुर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुछ दिन पहले तमिलनाडु से युवक लौटा था लौटने के बाद से किया क्वारंटाइन गया था। जिसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम दिनेश नाग ने इसकी पुष्टि की है, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। अब तक प्रदेश में 1937 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 30 जून तक सीएम के आश्वासन पर करे…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com