प्रदेश में 49 बीयर बार बंद, अब सरकारी शराब दुकानों में मिलेगी अच्छी ब्रांड की शराब, 10 माह में हुई 41 सौ करोड़ की आय

प्रदेश में 49 बीयर बार बंद, अब सरकारी शराब दुकानों में मिलेगी अच्छी ब्रांड की शराब, 10 माह में हुई 41 सौ करोड़ की आय

प्रदेश में 49 बीयर बार बंद, अब सरकारी शराब दुकानों में मिलेगी अच्छी ब्रांड की शराब, 10 माह में हुई 41 सौ करोड़ की आय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 11, 2020 2:42 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार एक ओर शराबबंदी की दिशा में 49 बीयर बार बंद करने का निर्णय लिया है तो वहीं दूसरी ओर आगामी वित्तीय वर्ष से अच्छे ब्रांड की शराब उपलब्ध कराने की बात कह रही है। इसी का परिणाम है कि राज्य सरकार को पिछले दस माह में 54 सौ करोड़ की बिक्री की है, जिसमें 41 सौ करोड़ रुपए की कुल आमदनी हुई है।

ये भी पढ़ें:जिला अस्पताल से 6 दिन के बच्चे की चोरी, CCTV में कैद हुई म​हिला की हरकत, देखें वीडियो

प्रदेश में 5 हजार करोड़ रुपए के आमदनी लक्ष्य को आगामी दो माह में पूरा करने के लिए आबकारी विभाग प्रयासरत है। 10 माह में सरकार ने 54 सौ करोड़ रुपए की शराब बिक्री की है। इस ​कुल बिक्री में सरकार की आय 41 सौ करोड़ रूपए की हुई है, मामलों पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि भूपेश सरकार शराबबंदी करेगी।

ये भी पढ़ें: शिक्षाकर्मियों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, सप्ताह भर में नही मिला व…

मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि बीयर बार में बीयर का लाइसेंस लेकर दूसरे राज्यों की शराब बेची जाती थी, इसलिए बीयर बार बंद करने का निर्णय लिया गया है। बहुत जल्द अच्छे ब्रांड की शराब सरकारी शराब दुकानों में बेची जाएगी।

ये भी पढ़ें: बारिश के बाद अब ठंड का सितम, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com