महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,011 नये मामले, 100 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,011 नये मामले, 100 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 02:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

मुंबई, 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,011 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,57,520 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 100 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 46,202 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 6,608 मरीजों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दी गई। इससे राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 16,30,111 हो गयी है ।

अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 80,221 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा