रायपुर फैक्ट्री मालिक से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट

रायपुर फैक्ट्री मालिक से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट

रायपुर फैक्ट्री  मालिक से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 19, 2018 12:44 pm IST

आज दिनदहाड़े रायपुर के सिलतरा इलाके में बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि  सिलतरा इलाके के कैलाश फैक्ट्री में करीब चार साढ़े चार बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमे एक सुरक्षा गार्ड के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर मिली है। 

ये भी पढ़े – नक्सली हमले के दर्द को मैंने पास से महसूस किया है -टीएस सिंहदेव

बताया जा रहा है की शाम करीब चार बजे दो युवक कंपनी परिसर में युवक घुस गये और रिवाल्वर तानते हुए जितने पैसे हैं उसे तत्काल निकालने की मांग की जिससे डर कर  कंपनी  मालिक ने  5 लाख रुपये उनके सामने रख दिए लेकिन उसी बीच गार्ड उन्हें पकड़ने के लिए पीछे से आ गया जिससे वे घबरा कर पैसे वहीं छोड़कर भाग गए। 

ये भी पढ़े – राजधानी रायपुर में सर्व आदिवासी समाज के महासम्मेलन में 30 हजार लोग हुए शामिल

लूट की वारदात के दौरान  हथियार धारी युवको ने  फैक्ट्री मालिक से उसकी सुपारी लेने की भी बात कही थी ऐसा बताया जा रहा है. हालांकि बदमाश पैसे नहीं लूट पाये हैं।लेकिन इस घटना से आस पास दहशत फ़ैल गयी है और तीन गोली लगने के कारण गार्ड की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के तुरंत बाद  पुलिस वहां पहुंचकर अपराधियों  तफ्तीश में जुट गयी है.

  वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में