बीजापुर में 5 नक्सली गिरफ्तार, जनमिलिशिया के सदस्य हैं सभी.. कई वारदातों में थे शामिल

बीजापुर में 5 नक्सली गिरफ्तार, जनमिलिशिया के सदस्य हैं सभी.. कई वारदातों में थे शामिल

बीजापुर में 5 नक्सली गिरफ्तार, जनमिलिशिया के सदस्य हैं सभी.. कई वारदातों में थे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 18, 2021 3:48 pm IST

बीजापुर, छत्तीसगढ़। बीजापुर में 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है। ये सभी जनमिलिशिया के सदस्य हैं। सभी पर जेसीबी वाहनों आगजनी, सहायक आरक्षक की हत्या सहित कई वारदातों में शामिल थे। जिला पुलिस बल और DRG की संयुक्त टीम ने दरभा के जंगलों से पांचों की गिरफ्तारी की है। 

पढ़ें- रेल यात्री कृपया ध्यान दें, ये 13 ट्रेनें हो रही हैं शुरू.. देखिए प…

मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार खुर्द में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चे भी फेंके।

पढ़ें- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में 16 प्रकरण वापस लेने का फैसला, गृह…

बीती रात वर्दीधारी नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार खुर्द निवासी लगभग 38 वर्षीय मुन्ना वर्मा की हत्या कर दी। लगभग 10-12 की संख्या में बुधवार की रात वर्दीधारी नक्सली ग्राम खुर्सीपार खुर्द पहुंचे थे। इस दौरान नक्सलियों ने मुन्ना वर्मा को जोर जबरदस्ती कर अपने साथ उठाकर ले गए।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ सरकार ने गैर जरूरी खर्चों पर लगाई रोक, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

वहीं गांव के रास्ते में जंगल के समीप उसके हाथ पैर बांधकर उसकी बेदम पिटाई करते हुए उसे गोली मार दी। इस दौरान नक्सलियों ने मौके पर पुलिस मुखबिरी से संबंधित पर्चे भी फेंके। मुन्ना वर्मा क्षेत्र के वन रक्षा समिति का चौकीदार था।

पढ़ें- राजनांदगांव में स्कूल खुलते ही कोरोना ब्लास्ट, 2 छात्र और 9 स्कूल स…

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन का कहना है कि सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही, वहीं अज्ञात नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

 


लेखक के बारे में