छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 115

छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 115

छत्तीसगढ़ में 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 115
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 23, 2020 11:29 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 5 नए मरीज और मिले हैं। पांच मरीजों में से 4 रायगढ़ से और 1 जशपुर से है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 115 पहुंच गई है।

 

पढ़ें- हवाई यात्रा करने वालों को 14 दिन केवल राज्य सरकार द्वारा संचालित पेड क्वारंटाइन पर रहना अनिवार्य …

आपको बता दें राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले थे। वहीं प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 115 हो गई है। 

इसके साथ ही अब राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।

पढ़ें- EPFO के कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों में बांटी राहत सामग्री, कर्म…

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।

Read More: मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लिखा पत्र, कहा- नवगठित 704 पंचायतों 2 अक्टूबर तक पूरा हो निर्माण कार्य

जारी सूची के अनुसार अब राजधानी रायपुर को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया गया है। अब राजधानी रायपुर में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में कई सेवाओं को छूट मिलेगी।


लेखक के बारे में