राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना मरीज, जिले में अब 73 एक्टिव केस की संख्या

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना मरीज, जिले में अब 73 एक्टिव केस की संख्या

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में 53 नए कोरोना मरीज, जिले में अब 73 एक्टिव केस की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 7, 2020 10:27 am IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैला है, बीते 24 घंटे के अंदर राजधानी में 53 नए मरीज सामने आ गए हैं। राजधानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के भी संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं, आज सुबह आई रिपोर्ट में एक लैब टेक्नीशियन और सुपर वाइजर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 59 नए कोरोना पॉजिटिव केस और सामने आए, रायपुर-36, कवर्…

वहीं कल राजधानी में एक बार 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी और फिर देर शाम 11 नए मरीज सामने आए थे, कल रायपुर एम्स में दो मरीजों की मौत हुई थी जिनमें से एक रायपुर जिले से थी। वहीं आज राजधानी में एक साथ 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जो कि राजधानी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की पुष्टि का पहला मामला है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में कल से नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल, कलेक्टर ने बताई ये वजह…

इनके बाद अब तक जिले में 83 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 9 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है, वहीं अब जिले में 73 मरीज एक्टिव है, जिनका उपचार रायपुर एम्स और माना कोविड 19 अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: रायपुर में 2 और नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, उधर शख्स की संदिग्ध…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com