आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: February 13, 2021 2:58 pm IST

अमरावती, 13 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,88,814 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शनिवारको सुबह नौ बजे के बीच 71 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।

राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 7,162 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 797 है। वहीं कुल 8,80,855 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में