महाराष्ट्र में कोविड-19 के 55,411 नये मामले; 309 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 55,411 नये मामले; 309 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 55,411 नये मामले; 309 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: April 10, 2021 4:29 pm IST

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,411 नये मामले सामने आये और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,43,951 पहुंच गयी वहीं संक्रमण से एक दिन में 309 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 57,638 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 5,36,682 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक दिन में कुल 53,005 लोगों को अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी और इस तरह महाराष्ट्र में अब तक कुल 27,48,153 लोग संक्रमण के प्रकोप से उबर चुके हैं।

इस समय राज्य में संक्रमणमुक्त होने की दर 82.18 प्रतिशत है वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है।

राज्य में एक दिन में 2,19,977 नमूनों की संक्रमण के लिए जांच की गयी और अब तक कुल 2,18,51,235 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 9,330 नये मामले सामने आये और संक्रमण से महानगर में 28 लोगों की मौत हो गयी। शहर में अब तक कुल 5,10,512 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11,944 लोगों की कोरोना वायरस ने जान ले ली।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में