छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 58 कोरोना मरीजों की मौत, 1724 नए मरीजों की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 58 कोरोना मरीजों की मौत, 1724 नए मरीजों की पुष्टि
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1724 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1524 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 58 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2266 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1724 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 92 हजार 237 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 68 हजार 201 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 770 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है—
दुर्ग- 140
राजनांदगांव- 91
बालोद- 101
बेमेतरा- 24
कवर्धा- 15
रायपुर- 143
धमतरी- 44
बलौदाबाजार- 48
महासमुंद- 25
गरियाबंद- 33
बिलासपुर- 83
रायगढ़- 190
कोरबा- 219
जांजगीर- 182
मुंगेली- 40
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 11
सरगुजा- 36
कोरिया- 31
सूरजपुर- 19
बलरामपुर- 19
जशपुर- 06
बस्तर- 47
कोंडागांव- 53
दंतेवाड़- 51
सुकमा- 16
कांकेर- 36
नारायणपुर- 12
बीजापुर- 06
अन्य राज्य- 3 मरीज शामिल हैं।
आज 1,724 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,524 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,68,201 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 21,770 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/xmZ6sROfN7
— Health Department CG (@HealthCgGov) November 3, 2020

Facebook


