नक्सल प्रभावित इलाकों में खुलेंगे 62 बैंक और 26 ATM

नक्सल प्रभावित इलाकों में खुलेंगे 62 बैंक और 26 ATM

नक्सल प्रभावित इलाकों में खुलेंगे 62 बैंक और 26 ATM
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 29, 2018 5:04 am IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में बैंकों ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है । छत्तीसगढ़ के आठ नक्सल प्रभावित जिलो में अगले 5 महीनों में 62 बैंक और 26 ATM खोले जाएंगे । ये सभी बैंक और ATM उन इलाकों में खोले जाएंगे..जहां पर कभी बैंकर्स ने जाने से साफ मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें- रायपुर नगर निगम में हंगामे के बाद 25 सौ 87 करोड़ का बजट निरस्त

 

एक समय था.. जब प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों को अपने बैंकिंग कार्य के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब बैंकर्स ने इन इलाको में भी अपनी शाखा और एटीएम खोलना शुरू कर दिया है । हाल ही में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें गृह विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का आश्वासन मिलने के बाद 8 नक्सल प्रभावित जिलों में 30 अगस्त तक 62 बैंक और 26 एटीएम खोलने का लक्ष्य रखा गया है। 

ये भी पढ़ें- घर की एक छत और फांसी के 6 फंदे, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरुरत ? देखिए खास रिपोर्ट

बीजापुर में 21 शाखा और 8 एटीएम, सुकमा में 12 शाखा और 8 एटीएम, बस्तर जिले में 10 शाखा और एक एटीएम, दंतेवाड़ा में 9 शाखा और 4 एटीएम, नारायणपुर में 5 शाखा और 4 एटीएम, राजनांदगांव में 4 शाखा, कांकेर में सिर्फ 1 शाखा, कोंडागांव में सिर्फ एक ATM खोला जाएगा।

बैंक और शाखा खोलने का  लक्ष्य रखा गया है..उसमें दो स्तर पर सुरक्षा की बात है…एक तो बैंक अपनी सुरक्षा स्वयं करेंगे..जहां तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की बात है तो वो बैंक और एटीएम के लोकेशन के अनुसार तय किए जाएंगे ।

 

ये भी पढ़ें- जोगी के उड़नखटोला मामले में जनता कांग्रेस की सफाई, कहा- OSS कंपनी से है करार

छत्तीसगढ़ के इन 8 नक्सल प्रभावित इलाकों में कुल डेढ़ सौ दुर्गम स्थानों में पर बैंक और एटीएम खोले जाने पर सहमति बनी थी। पहले चरण में कुल 62 केंद्र चुने गए थे। इसमें से 57 केंद्र में बैंक और एटीएम खुल चुके हैं, बाकी 5 केंद्र प्रक्रिया में हैं। इन इलाकों में बैंको का एक्सपांशन होने से जहां बैंक को भी फायदा हो रहा है। वहीं उन इलाकों के रहने वाले लाखों आदिवासियों को भी अब वित्तीय कार्यों के लिए दूर जाना नहीं पड़ रहा है ।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में