महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,733 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,733 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,733 नए मामले, 19 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 12, 2021 4:18 am IST

ठाणे, 12 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,733 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,097 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले रविवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 6,707 हो गई है।

जिला प्रशासन ने उपचाराधीन मामलों और संक्रमण मुक्त हो चुके मरीजों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 58,676 है और अब तक इस बीमारी से 1,260 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा

शोभना मानसी

मानसी


लेखक के बारे में