अज्ञात बीमारी से 20 दिनों में 7 लोगों की मौत

अज्ञात बीमारी से 20 दिनों में 7 लोगों की मौत

अज्ञात बीमारी से 20 दिनों में 7 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 30, 2017 6:25 am IST

 

कोण्डागांव के ग्राम पंचायत चारभाटा के आश्रित ग्राम भर्रीपारा और बुडराडिही में एक ऐसी अज्ञात बीमारी ने पैर पसार लिए हैं…  जिससे इंसानों के साथ जानवरो के भी मौत का सिलसिला जारी है…पिछले 20 दिनों 7  लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं  40 जानवरों ने बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया है…,  ग्रामीणों के मुताबिक  पशु विभाग के डॉक्टर प्रति दिन आकर सभी जानवरों का ईलाज कर रहे है।

लेकिन आचानक जानवरो की मौत का कारण सामने नहीं आया है… बताया जा रहा है कि ये बीमारी  उंगली से शुरू होती है और फिर दिल की धड़कन को रोक देती है। गांव के कुछ लोगो को जगदलपुर, रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां भी उनकी मौत हो गई है। अब तक लोगों को इस बीमारी के बारे समझ नहीं आया है…स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो दिनो से यहां कैम्प लगाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं लेकिन ज्यादातर मौसमी बीमारियां ही सामने आ रही है।


लेखक के बारे में